फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता पर तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कम संसाधनों वालों 36 माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता खतरे में पड़ गई है। शीघ्र मानक पूरा नहीं करने पर इनकी मान्यता खत्म कर दी जाएगी। सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने बिना मानक के मान्यता लेकर चल रहे 36 विद्यालयों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि वर्षों पहले इन 36 विद्यालयों ने हाईस्कूल स्तर तक की मान्यता ले रखी है। इनमें से चार विद्यालयों ने तो इंटर तक की भी मान्यता हासिल कर ली है। ये विद्यालय मान्यता के मानकों पर खरे नहीं हैं। इन विद्यालयों की जांच कराई गई तो इनके यहां संसाधनों की घोर कमी पाई गई। इन विद्यालयों में कमरों की कमी, पक्की छत की कमी, प्रयोगशाला की कमी समेत कई खामियां मिलीं हैं। मान्यता के मानकों पर ये विद्यालय पूरी तरह फेल हैं। इनको नोटिस जारी कर एक सप्ताह में मानकों को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। मानक पूरा नहीं करने पर इन विद्यालयों की मान्यता खत्म कर दी जाएगी। इस मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। डीआईओएस ने कहा कि बिना मानक और मान्यता के विद्यालयों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि विद्यालयों को अपनी मान्यता बचानी है, तो शीघ्र मान्यता के मानकों को पूरा करें। जिला विद्यालय निरीक्षक की इस कार्रवाई से बिना मानक के संचालित विद्यालयों प्रबंधनों में खलबली मची है। भनक लगते ही डीआईओएस कार्यालय की गणेश परिक्रमा का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें