फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गांव में लगेगी वर्मी कंपोस्ट इकाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मृदा में जीवाश्म की मात्रा बढ़ाने के लिए सरकार अब राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत गांव-गांव वर्मी कंपोस्ट इकाई की स्थापना करेगी। इसके लिए किसानों को 75 फीसदी अनुदान भी दिया जाएगा। एक एकड़ जमीन वाले किसानों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा। किसानों से इसके लिए विभागीय वेबसाइट पर आवेदन मांगा गया है।
विज्ञापन

अधिक उत्पादन बढ़ाने के लिए खेतों में तेजी से रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग हो रहा है। इसके चलते मिट्टी की उर्वरा शक्ति घटने से वह ऊसर हो जा रही है। मृदा परीक्षणों के दौरान मृदा में जीवाश्म की मात्रा 0.8 फीसदी के बजाए मात्र 0.2 फीसदी ही मिला। मृदा में जीवाश्म कम मिलने से पैदावार में ठहराव आ गया। इसके मद्देनजर सरकार अब प्रत्येक गांव में वर्मी कंपोस्ट इकाई की स्थापना करेगी। उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि योजना के तहत किसान का चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा। 21 घन फीट आकार में तैयार होने वाले इकाई में करीब आठ हजार खर्च आएगा। इसमें छह हजार किसानों के खाते में अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें