फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ के अखंड दीप में जलती मिली पॉलीथिन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में सोमवार को अखंड दीप में पॉलीथिन जलती हुई पाई गई। संतों, देवी-देवताओं की प्रतिमाओं पर धुएं की काली परतें चढ़ी हुई थीं। गर्भगृह में यह दुर्व्यवस्था और हद दर्जे की लापरवाही पकड़ी न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी ने। वह सोमवार को दोपहर बाद औचक निरीक्षण करने मंदिर पहुंचे थे।
विज्ञापन

गर्भगृह में दुर्व्यवस्था देख उन्होंने नाराजगी जताई। देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में अखंड दीप में पॉलीथिन जल रही थी। पूछताछ में वहां मौजूद अर्चक और सेवादारों ने बताया कि अखंड दीप में किसी ने प्लास्टिक के पैकेट समेत घी डाल दिया था। कुछ कर्मियों ने बताया कि आए दिन अखंड दीप में प्लास्टिक की थैलियां जलती रहती हैं। अखंड दीप के पीछे संतों, देव प्रतिमाओं पर धुएं की काली परतें पाई गईं। न्यास अध्यक्ष ने दीप की सफाई कराकर नए सिरे से घी डलवाने के बाद प्रतिमाओं की भी सफाई कराई। इसके बाद उन्होंने टिकट काउंटर और सीटीटीवी फुटेज का भी निरीक्षण किया। कहा कि मंदिर परिसर में पूजा, सेवा और परंपरा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें