फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज काशी में कटेगी फर्जी संतों की ‘नाक’

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी में रविवार की रात फर्जी संतों की ‘नाक’ कटेगी। चेतगंज की ऐतिहासिक ‘नक्कटैया’ में फर्जी संतों के अलावा आतंकवाद, चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार समेत कई मुद्दों पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी। इलाहाबाद, जौनपुर, मिर्जापुर से चौकियां और झांकिया नक्कटैया में शामिल होंगी। छह से अधिक स्वागत द्वार बनाए गए हैं। इस लक्खा मेला के लिए एक किमी लंबे परिक्षेत्र की सड़कों को लाल, नीली झालरों से सजाया गया है।
विज्ञापन

134 वर्ष पहले धार्मिक झांकियों और स्वांगों के जरिए अंग्रेजों का विरोध करने के लिए इस चलायमान लीला की शुरुआत बाबा फतेह राम ने की थी। चेतगंज चौराहे के पास रविवार की रात नौ बजे सूपर्णखा की नाक कटने के साथ ही इस लीला का मंचन आरंभ होगा। मलदहिया के पटेल चौक से रात 12 बजे नक्कटैया की झांकियां हाथी, घोड़े, ऊंटों से सुसज्जित खर-दूषन की सेना के रूप में निकाली जाएंगी। महाबली भाइयों की सेना लेकर सबसे आगे सूपर्णखा चलेगी। लाग-विमानों में दशानन भी दिखेगा। पिशाचमोचन, चेतगंज थाने से होकर लहुराबीर चौराहा, चउरछटवा, चेतगंज चौमुहानी, बेनबाबा मंदिर से मथुरा प्रसाद रोड तक जहां से झांकियां गुजरेंगी उन रास्तों को रंग-बिरंगी झालरों, ट्यूब लाइट से सजा दिया गया है।
नक्कटैया की झांकियों में राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बनी घटनाओं को तबज्जो दी जाएगी। इसमें जेल में बंद बाबा राम रहीम-हनीप्रीत की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। रात 12 बजे चेतगंज थाने के पास नक्कटैया का उद्घाटन जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें