फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी-जीएसटी का भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय निदेशक किरण कार्निक ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के लागू होने का भारतीय अर्थव्यवस्था पर फिलहाल विपरीत असर पड़ा है। हालांकि वैश्विक परिदृश्य में यह सकारात्मक पहल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि तात्कालिक रूप में इससे आम लोगों को समस्या हो रही है लेकिन आने वाले दिनों में इन फैसलों के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आए कार्निक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से रोजगार में भी कमी आई है। यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जीएसटी में जो समस्याएं हैं, उसकी वजह सिस्टम में खामियां भी हैं। सत्यम कंप्यूटर घोटाले की चर्चा करते हुए कार्निक ने कहा कि इस प्रकरण में सरकार के हस्तक्षेप की सबसे बड़ी वजह उसमें कार्य करने वाले 50 हजार लोगों के भविष्य की चिंता थी। उन्हें रोजगार देना बहुत जरूरी था, इसीलिए घोटाले को देखते हुए निदेशक मंडल की बैठक कर कई नए नियम बनाए और जिम्मेदारियां तय की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें