फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय में फिर पूरे नहीं होंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शासन-प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद एकबारगी फिर रामनगर-सामनेघाट पुल और मंडुवाडीह-महमूरगंज आरओबी का काम तय समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। इन दोनों कार्यों को 27 जून तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश खुद मुख्यमंत्री ने दिए थे लेकिन जो हालात हैं, उससे देखते हुए अभी और इंतजार करना होगा। मियाद पूरी होने में महज पांच दिन बाकी रह गए हैं जबकि दोनों जगहों पर यदि पूरी तत्परता से काम कराया जाएगा तब भी उन्हें पूरा कराने में अभी कम से कम डेढ़ से दो महीने लगेंगे।
विज्ञापन

गंगा पर बने रहे सामनेघाट पुल और मंडुवाडीह आरओबी के निर्माण का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण किया था। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना और विधि-न्याय, खेल, सूचना एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने भी कार्यदायी एजेंसियों को चेतावनी दी थी कि 27 जून तक काम पूरा कराएं। कमिश्नर और जिलाधिकारी के स्तर पर भी लगातार मॉनीटरिंग के बावजूद फिलहाल काम पूरा होने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। सामनेघाट पुल पर अभी 72 मीटर और 120 मीटर के दो गर्डर लगाए जाने हैं। सेतु निगम के अनुसार एजेंसी से ये स्पैन अभी उसे मिले ही नहीं हैं। जब स्पैन मिल जाएंगे तब काम पूरा कराने में एक से डेढ़ महीने का वक्त लगेगा।
उधर, आरओबी पर मंडुवाडीह सब्जी मंडी और महमूरगंज की ओर से काम कराया जा रहा है। क्त्रसॅसिंग के हिस्से में रेलवे की ओर से काम कराया जा रहा है। बारिश के चलते काम में बाधा न आई तो अगस्त तक इसे पूरा कराने की तैयारी है। कमिश्नर की समीक्षा बैठक में भी रेलवे की ओर से बताया गया था कि काम पूरा कराने में अभी दो से तीन महीने लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें