फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त खाना खाने से आठ कर्मचारियों की हालत खराब, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Tue, 30 Apr 2019 05:43 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में आठ कर्मचारियों की हालत विषाक्त खाना खाने से खराब हो गई। सभी बीमारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थिति एक फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी विषाक्त भोजन खाने से बीमार हो गए। झारखंड के पाकुर जिला निवासी आठ कर्मचारी सुबह का बना हुआ चावल शाम को खाने के कारण डायरिया से पीड़ित हो गए।

हफीजुल(20), इंसुल(22), मुबारक(18), इसराइल(16), असलम(20), हुसैन(15), अयूब(19) और सफीदुल(16) को स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय राय ने बताया कि सभी का इलाज चल रहा है, सभी खतरे के बाहर है। उक्त लोगों ने सुबह का बना हुआ चावल शाम को खा लिया था। जिसके कारण डायरिया से पीड़ित हो गए। डॉ. राय ने बताया कि अधिक तापमान होने के कारण कुछ घंटो में ही बना हुआ भोजन खराब हो जाता है। जिसका सेवन करना जानलेवा हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें