दिल दहला देने वाला सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं ट्रक
नेशनल और स्टेट हाईवे के किनारे बेतरतीब तरीके से ट्रकों का खड़ा रहना भी सड़क हादसों को आमंत्रण देता है। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर मोहनसराय से कछवा रोड तक और वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर तरना से लेकर जौनपुर बॉर्डर तक ढाबों-होटलों और पेट्रोल पंपों के आसपास ट्रक जहां-तहां खड़े रहते हैं। स्थानीय थानों की पुलिस के स्तर से पहले हाईवे पर बेवजह जहां-तहां खड़े रहने वाले ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती थी। मगर, हाल के दिनों में हाईवे किनारे बेवजह खड़े रहने वाले ट्रकों के खिलाफ पुलिस के स्तर से कार्रवाई नहीं की गई।
हादसों की प्रमुख वजह
- तेज रफ्तार
- हेलमेट न पहनना
- सीट बेल्ट न लगाना
- हाईवे पर अनधिकृत कट
- अवैध रूप से बने ढाबे व वहां खड़े होने वाले वाहन