फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: प्रदूषण मुक्त करने के लिए गंगा में छोड़ी गईं 75 हजार मछलियां

Fri, 08 Oct 2021 06:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में प्रदूषित हो रही गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए शुक्रवार को पहले चरण में 75 हजार मछलियों के बच्चे अस्सी घाट में छोड़े गए। इस मौके पर एनडीआरफ के सुनील कुमार सिंह, सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट सहित वनविभाग के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन


मत्स्य विभाग के उपनिदेशक एनएस रहमानी ने बताया कि राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड हैदराबाद की ओर देश की कई प्रमुख नदियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने और इको सिस्टम बरकरार रखने के साथ मत्स्य संपदा में वृद्धि के लिए रिवर रैंचिंग के तहत मछलियां छोड़ी गई। इसी क्रम में यूपी के 12 जिलों से होकर गुजरने वाली गंगा में भी कुल 15 लाख मछलियां छोड़ने की योजना है।

इसके तहत पहले चरण में बनारस में अस्सी घाट से गंगा की मुख्य धारा में 75 हजार मछलियों के बच्चो को छोड़ा गया, जो गंगा की मछलियों के अंडे से ही बच्चे तैयार किए गए थे। ताकि गंगा में इन बच्चो को किसी प्रकार की मुश्किल न हो। बाकी की मछलियां अगले सप्ताह छोड़ी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें