फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: केडी कॉन्वेंट स्कूल में फहराया गया 75 फीट ऊंचा तिरंगा, पूरे क्षेत्र में हो रही है चर्चा

Tue, 16 Aug 2022 04:51 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आजादी के अमृत महोत्सव पर केडी कॉन्वेंट स्कूल मेऺ 75 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। 75 फीट ऊंचा तिरंगा सबके लिए आकर्षण का केंद्र रहा और चर्चा का विषय भी। 
विज्ञापन
75 फीट ऊंचा तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के 75 वेऺ स्वतत्रता दिवस अमृत महोत्सव पर कालिकाधाम पीजी कॉलेज इण्टर कॉलेज निहाला रति कमर्स एण्ड मैनेजमेंट कालेज में कालेज के संरक्षक डॉक्टर तेग बहादुर सिंह ने तिरंगा फहराया। वहीं केडी कॉन्वेंट स्कूल मेऺ 75 फुट ऊॅचा तिरंगा एमएलसी आशुतोष सिन्हा एऺव पूर्व ब्लाक प्रमुख डाॅ तेग बहादुर सिंह के द्वारा फहराया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राष्ट्रवीर बाबू निहाला सिंह के द्वारा किए गए सराहनीय कार्यो के साथ आजादी के रण बाकुरों को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। 

विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जो काफी मन मोहक थे तथा क्षेत्र का सबसे ऊंचा 75 फिट का तिरंगा विद्यालय परिसर में फहराया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा। इस पावन अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक डॉ हर्षवर्धन सिंह, श्रीमती स्वाति सिंह,सदस्य जिलापंचायत कालेज की अध्यक्ष  श्रीमती प्रभा सिंह, श्रीमती रश्मि सिंह,   सतीश सिंह प्रधानाचार्य के डी कानवेंट स्कूल एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


इस अवसर पर माननीय आशुतोष सिन्हा जी ने आजादी के महत्व को बताया और शिक्षा का जीवन में क्या महत्व है इसके विषय में भी बच्चों को समझाया। इस पावन अवसर पर केडी कॉनवेंट स्कूल के नए भवन का उद्घाटन भी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें