आजादी के 75 वेऺ स्वतत्रता दिवस अमृत महोत्सव पर कालिकाधाम पीजी कॉलेज इण्टर कॉलेज निहाला रति कमर्स एण्ड मैनेजमेंट कालेज में कालेज के संरक्षक डॉक्टर तेग बहादुर सिंह ने तिरंगा फहराया। वहीं केडी कॉन्वेंट स्कूल मेऺ 75 फुट ऊॅचा तिरंगा एमएलसी आशुतोष सिन्हा एऺव पूर्व ब्लाक प्रमुख डाॅ तेग बहादुर सिंह के द्वारा फहराया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राष्ट्रवीर बाबू निहाला सिंह के द्वारा किए गए सराहनीय कार्यो के साथ आजादी के रण बाकुरों को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।
विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जो काफी मन मोहक थे तथा क्षेत्र का सबसे ऊंचा 75 फिट का तिरंगा विद्यालय परिसर में फहराया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा। इस पावन अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक डॉ हर्षवर्धन सिंह, श्रीमती स्वाति सिंह,सदस्य जिलापंचायत कालेज की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा सिंह, श्रीमती रश्मि सिंह, सतीश सिंह प्रधानाचार्य के डी कानवेंट स्कूल एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर माननीय आशुतोष सिन्हा जी ने आजादी के महत्व को बताया और शिक्षा का जीवन में क्या महत्व है इसके विषय में भी बच्चों को समझाया। इस पावन अवसर पर केडी कॉनवेंट स्कूल के नए भवन का उद्घाटन भी किया गया।