फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटिंग खत्म होते ही शुरू हो गई बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाराणसी में मतदान खत्म होते ही रविवार की शाम बिजली कटौती शुरू हो गई। कई इलाकों में बिजली आती जाती रही। वहीं तरना उपकेंद्र से जुड़े एचटी लाइन पर पीपल का पेड़ गिर गया। इसके चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल होने से लोग घंटो परेशान रहे। रात में लोगों की नींद खराब हो गई।
विज्ञापन

मंडुवाडीह इलाके में देर रात तक बिजली की लुका छिपी चलती रही। लोगों ने उपकेंद्र पर भी फेन किया पर कटौती का कोई कारण नहीं पता चल पाया। ऐसे में उमस से लोग परेशान दिखे। वहीं चितईपुर इलाके में भी कई बार बिजली आई गई। रात में भी बिजली कटौती चलती रही। लोगों का कहना था कि चुनाव बीतते ही कटौती शुरू हो गई। तरना उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी शिवपुर फीडर पर, कमला मार्केट (पंचक्रोशी मार्ग) के समीप एचटी लाइन पर अचानक पीपल का पेड़ गिर गया। इसकी वजह से दो पोल टूट गए। विद्युत आपूर्ति दोपहर बाद सवा दो बजे से एक घंटे तक बाधित रही। तीन ट्रांसफार्मरों को आइसोलेट कर फीडर की आपूर्ति सामान्य कर दी गई। इसकी वजह से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं कई इलाकों में चुनाव खत्म होते ही बिजली कटौती शुरू हो गई। चितईपुर में दिन में कई बार बिजली कटी। इसकी वजह से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें