फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर और असुरों के बीच हो रहा है चुनाव : राजबब्बर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर ने कहा- प्रियंका के रोड शो में काशी की जनता ने दिखा दिया कि वह किसके साथ हैं। रोड शो में जो भीड़ थी, वह बाहर से बुलाई हुई नहीं थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पहली बार जब नामांकन करने आए थे तो कहा था कि मां गंगा ने बुलाया है। 2019 में जब नामांकन करने आए तो कहा कि नामांकन करके जा रहा हूं, आप लोग वोट डाल देना। यह चुनाव सुर और असुरों के बीच हो रहा है और जनता ही इसकी निर्णायक है।
विज्ञापन

गुरुवार को कांग्रेस के चुनाव कार्यालय में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के अहंकार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह कहते हैं काशी की किस्मत बदलने आया हूं। वह कहते हैं कि मैंने बाबा विश्वनाथ को मुक्त कर दिया। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार कहते हैं कि काशी लोगों की किस्मत बदलती है। पश्चिम बंगाल में हिंसा के लिए भाटाभाटी सेना जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह जांच का विषय है। कोई भी बंगाली ईश्वरचंद विद्यासागर की प्रतिमा को नहीं तोड़ सकता। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इस समय खुद ही बेचारा बना हुआ है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में बेहतर प्रदर्शन करेगी। भाजपा ने छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश गंवाने के बाद भी अपना अहंकार नहीं छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें