फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू विधि के सात छात्रों ने दर्ज कराया बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल में 24 सितंबर को रेजीडेंट डॉक्टरों और विधि छात्रों के बीच मारपीट की घटना के मामले में शुक्रवार को स्टैडिंग कमेटी के सदस्यों ने विधि विभाग के छात्रों का बयान दर्ज किया। कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. ए वैशंपायन की अध्यक्षता वाली कमेटी के सामने विधि विभाग के जिन नौ छात्रों को बुलाया गया था, उसमें सात ने अपना बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन

अस्पताल में घटी घटना को लेकर स्टैडिंग कमेटी एक-एक कर सभी को बुलाकर बयान दर्ज कर रही है। शुक्रवार को बयान दर्ज कराने पहुंचे विधि छात्रों ने 24 सितंबर को फिमेल सर्जरी वार्ड में घटी घटना के लिए रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा दुर्व्यवहार करने से लेकर महिला मरीज के साथ हाथापाई करने सहित अन्य जानकारियां दी। उधर सूत्रों की माने तो गुरुवार को मेडिकल के छात्रों के सामने स्टैंडिंग कमेटी सदस्यों ने विधि के छात्रों की तस्वीर दिखाई, जिसमें से मेडिकल छात्रों ने कुछ को पहचान लिया है। अब इस मामले में स्टैडिंग कमेटी की कार्रवाई भी अंतिम दौर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें