फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की छात्रा के साथ ट्यूटर करता था अश्लील हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र में ट्यूटर द्वारा कक्षा 10 की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर शुक्रवार को लंका थाने में करौंदी क्षेत्र के भक्त नगर निवासी ट्यूटर रामसूरत पटेल के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने लंका पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रामसूरत पटेल से ट्यूशन पढ़ती थी। आए दिन ट्यूटर उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता था लेकिन वो चुप रहती थी। रामसूरत की हरकतों में सुधार नहीं हुआ तो किसी तरह से उनकी बेटी ने हिम्मत जुटाते हुए अपनी मां को आपबीती बताई। पीड़िता के पिता ने बताया कि पत्नी से जब उन्होंने हकीकत जानी तो वो सीधे लंका थाने आए। इस संबंध में थानाध्यक्ष लंका ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें