फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुणा कॉरिडोर को पूरा कराने को बनाई जाएगी कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वरुणा कॉरिडोर निर्माण कार्य के लिए शीघ्र ही शासन स्तर पर बैठक कराकर एक कमेटी बनवाकर बाकी कामों को पूरा कराया जाएगा। सोमवार को मंडलीय बैठक में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने वरूणा कॉरिडोर चैनेलाइजेशन निर्माण कार्य की धीमी गति से कराए जा रहे कार्य के औचित्य पर सवाल खड़ा करते हुए यह निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 152 करोड़ की राशि खर्च होने के बाद भी काम संतोष जनक नहीं है। जिलाधिकारी वाराणसी ने बताया कि कॉरिडोर में 4.4 और 5.5 इंच के स्टेप बनाया जा रहा है, जिसका कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने वाराणसी शहर की 14 सड़कों के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने निर्माण कार्य के दौरान सड़कों के दोनों तरफ नालियों का प्राविजन न होने तथा सड़क निर्माण के दौरान पुराने नालियों तक सड़क बना दिए जाने पर बताया कि बरसात के दिनों में इससे जल जमाव की समस्या पैदा होगी।
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग की सड़कों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूछा कि सड़क पर गड्ढे आपको क्यों नहीं दिखते। उन्होंने बनाई गई सड़कों की सूची तलब करते हुए इसका रेंडम जांच कराए जाने का निर्देश दिया। कमिश्नर ने सिंचाई विभाग के अभियंता को भी फटकार लगाई।
विज्ञापन

आईपीडीएस एवं अन्य योजनाओं के तहत शिफ्टिंग के दौरान निकले बिजली एवं टेलीफोन खंभे सड़क के किनारे से हटाने का निर्देश दिया। नगर निगम को निर्देश दिया कि अभियान चलाकर इन खंभों को जब्त कर लिया जाए। कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने चिकित्सकों की उपस्थिति और दवाओं की उपलब्धता का निर्देश दिया। जौनपुर में एनआरसी में 20 फीसदी कुपोषित बच्चों को ही इलाज के दौरान भर्ती किए जाने की जानकारी पर नाराजगी जताई और माइक्रोप्लान बनाकर काम करने का निर्देश दिया। वाराणसी जिले में मात्र 38 प्रसव घरों में होने की जानकारी को हास्यास्पद बताया। घरों में हुए डिलेवरी की सूचना एकत्र करने के निर्देश दिया। गाजीपुर में पुराने भवन का ध्वस्तीकरण कार्य न कराए जाने के कारण महिला चिकित्सालय का निर्माण कार्य अब तक शुरू न हो पाने पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी को निर्देशित किया 15 दिन में काम शुरू करा दें। वाराणसी जिले के ग्राम सभाओं में सफाई कार्य संतोषजनक नहीं होने पर डीपीआरओ को निर्देश दिया।
गाजीपुर के ग्राम सभाओं में लगे हैण्डपम्पों का पंचायत के माध्यम से रिबोर कार्य की 60 फीसदी होने पर इसे एक सप्ताह में पूरा करने को कहा। उन्होने गेहूॅ क्त्रस्य केन्द्रों का निरीक्षण कर वहॉ पर खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने हेतु जिलाधिकारियों को निर्देशित किया। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं को अभियान चलाकर पूरा किया जाए। इस दौरान बैठक में जिलाधिकारी वाराणसी योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी जौनपुर अरविन्द मलप्पा बंगारी, जिलाधिकारी चन्दौली नवनीत सिंह चहल, संयुक्त विकास आयुक्त पीबी वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी गौरांग राठी सहित जिलों के मुख्य विकास अधिकारी के अलावा विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें