फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव में सपा गठबंधन की होगी जीत : शिवपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। देश और सूबे में सत्तासीन भाजपा में अहंकार आ चुका है। 2019 में देश की जनता भाजपा के अंहकार का मर्दन करेगी और सपा गठबंधन प्रचंड जीत दर्ज करेगा। ये बातें पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को मिर्जापुर में एक मांगलिक कार्यक्रम में जाते समय चकपरौना में कहीं। जीटी रोड से गुजरते समय कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

शिवपाल ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की जान होते हैं। उनके दम पर आगामी लोकसभा चुनाव में सपा गठबंधन की जीत होगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में हुए विकास कार्यों और योजनाओं को बंद कर भाजपा ने हिटलरशाही रवैया अपनाया है। बीजेपी ने जनता से झूठे वादे कर वोट लिया। न तो युवाओं को रोजगार मिला और न ही महंगाई कम हुई। किसानों को उपज का सही मूल्य नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी भाजपा सरकार के गलत निर्णय थे। आज देश का हर तबका बीजेपी सरकार से ऊब चुका है। महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना आम हो गई तो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बेगुनाह छात्र-छात्राओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। बीजेपी के अच्छे दिनों में गरीबों का पैसा अमीर लेकर भाग जा रहे हैं। काला धन तो वापस न आ सका, बल्कि देश का पैसा लुटेरे लूट कर विदेश भाग जा रहे हैं और सरकार तमाशबीन बनी है। बीजेपी सरकार में पिछड़ी, अति पिछड़ी और दलितों पर अत्याचार बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें