फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, चार बच्चे सहित छह घायल0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले के फूलपुर, मिर्जामुराद, चोलापुर और रोहनिया थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि चार बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची इलाकाई थानों की पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जबकि घायलों को नजदीक स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार हादसे में जिस बाइक सवार की मौत हुई है उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

फूलपुर थाना अंतर्गत अमौत निवासी बाइक सवार दीपक पटेल (24) अपने दोस्त धर्मेंद्र और धर्मराज को बाबतपुर छोड़कर घर लौट रहा था। सगुनहा गांव में एयरपोर्ट तिराहा के समीप मंगारी की ओर से से आ रहे ट्रक ने दीपक की बाइक पर जोरदार टक्कर मारी। हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक लेकर चालक भाग निकला। परिजनों ने बताया कि दीपक मुंबई में रहकर वेल्डिंग का काम करता था और एक दिन पहले ही घर आया था।
रोहनिया थाना अंतर्गत बढ़ैनी में रविवार को रात मैजिक और ट्रैक्टर की टक्कर में झउवा कछवा निवासी अटल बिंद (18) घायल हो गया था। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान अटल की मौत हो गई। पिता हरिमंगल और मां सीता ने बताया कि तीन भाइयों और एक बहन में अटल सबसे बड़ा था। मिर्जामुराद बाजार में आषाढ़ निवासी बाइक सवार सगे भाई प्रकाश पांडेय (60) और ओमप्रकाश को कछवा रोड से वाराणसी जा रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को वाराणसी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, चोलापुर थाना के भोहर गांव में चालक अर्जुन राजभर ने टेंपो में चाबी लगी छोड़ दी थी। खेलने के दौरान पड़ोस के बच्चों लने चाबी घुमा दी तो टेंपो स्टार्ट होकर कुछ दूर जाकर पलट गया। हादसे में गोलू (5), दीपू (4), सैनी (6) और सोनी घायल हो गए। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें