फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा के गर्भगृह में आज लगेगा रजत द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दक्षिण भारतीय अन्नपूर्णि और उनके पति सुब्बू सुंदरम् आज काशी विश्वनाथ मंदिर में रजत द्वार समर्पित करेंगे। चेन्नई निवासी दंपति ने काशी विश्वनाथ के गर्भगृह के लिए करीब 52 किलोग्राम चांदी से द्वार का निर्माण कराया है। गर्भगृह के उत्तरी द्वार पर लगाए जाने से पूर्व इस रजत द्वार का पूजन अगस्त्यकुंडा स्थित नाटकोट क्षेत्रम में किया जाएगा।
विज्ञापन

चेन्नई से शुक्रवार की दोपहर वाराणसी पहुंचे सुब्बू सुंदरम् ने बताया कि चांदी के इस द्वार पर दक्षिण भारतीय शैली में नक्काशी की गई है। चेन्नई के कारीगरों ने चार महीने में यह रजत द्वार तैयार किया है। बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में द्वार लगाने से पूर्व नाटकोट क्षेत्रम में द्वार का विशेष पूजन किया जाएगा। इस पूजन में शामिल होने के लिए तामिलनाडु के विभिन्न जिलों से 250 श्रद्धालु खासतौर से काशी आए हैं। पूजन के बाद वे सभी शोभायात्रा निकाल कर रजतद्वार को नगर भ्रमण कराएंगे। फिलहाल बाबा के गर्भगृह का सिर्फ पूर्वी द्वार ही रजत मंडित है। शेष द्वार जर्मन सिल्वर के बने हैं। सुब्बू सुंदरम् के अनुसार रजत द्वार को सेट करने में 48 से 72 घंटे का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें