फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगी के करीबी को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के अर्दली बाजार क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जिस शख्स को धमकी दी गई है, वह झांसी जेल में निरुद्ध मुन्ना बजरंगी का करीबी बताया जा रहा है। उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए बताया है कि उसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जेल में निरुद्ध एक बदमाश ने फोन कर धमकाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी के साले पुष्पजीत सिंह उर्फ पीजे के बाद वर्ष 2017 के आखिरी महीने में उसके करीबी ठेकेदार मोहम्मद तारिक की लखनऊ में सरेराह हत्या कर दी गई। इन दोनों वारदातों के बाद से जरायम जगत में बजरंगी गिरोह के लिए लगातार चुनौतियां बढ़ रही हैं। बताया जाता है कि बजरंगी के जिस करीबी को धमकाया गया है, उसने तारिक हत्याकांड के बाद अपने स्तर से अपनी सुरक्षा पहले ही बढ़ा ली थी लेकिन लेकिन जान से मारने की धमकी मिलने के बाद अब उसने पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें