फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव नहीं जलने पर सभासदों ने किया हंगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज(भदोही)। इस समय जिले में भीषण ठंड पड़ रही। प्रशासन की ओर से समुचित अलाव की व्यवस्था और कंबल नहीं वितरित करने से लोग नाराज हैं। इस समस्या को लेकर गोपीगंज नगर में सभासदों ने मंगलवार की शाम को जहां हंगामा किया, वहीं ऊंज में हुई नागरिकों की बैठक में इस समस्या से निजात दिलाने की प्रशासन से मांग की गई।
विज्ञापन

ठंड के मौसम में नगर पालिका के तमाम स्थानों पर अलाव न जलाए जाने से गुस्साए सभासदों ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। अधिशासी अधिकारी के न रहने पर फोन से बात कर अलाव न जलने की समस्या से उन्हें अवगत कराया। कहा कि इस ठंड में नगर के सदर मोहाल, खरहट्टी मोहाल, पश्चिम मोहाल, जीटी रोड, अंजही मोहाल सहित अन्य कई मोहल्लों में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। नगर पालिका प्रशासन ने इक्का-दुक्का स्थानों पर अलाव जलाकर मात्र खानापूर्ति कर रही है। समस्या से अवगत होने पर अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार भारती ने कई स्थानों पर अलाव जलाने का निर्देश कर्मचारियों को दिया। हंगामा करने वालों में प्रमुख रूप से अरुण कुमार, आनंद मोदनवाल, मजहर उल्ला, गुड्डू, सिंगार मौर्य, संतोष मोदनवाल, संदीप गुप्ता, अनूप जयसवाल, दिनेश अग्रहरि समेत नागरिक शामिल थे। इसी तरह ऊंज बाजार में नागरिकों की बैठ हुई, इसमें जिला प्रशासन से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने और गरोबों कंबल वितरित कराने की मांग की गई। बैठक में डॉ. हरिगेन बिंद, बैजनाथ बिंद, लालाजी बिंद, गेनालाल, जोखनराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें