ज्ञानपुर (भदोही)। जानलेवा को देखते हुए जिलाधिकारी विशाख जी ने जिले के नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल-कॉलेजों को चार जनवरी तक बंद का निर्देश दिया है। वहीं, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सात जनवरी तक बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं की छुट्टी रहेगी मगर शिक्षकों को स्कूल-कॉलेजों में मौजूद रहना होगा।