फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पर टूटा कहर, मड़हे में लगी आग से 70 बकरियां जल कर राख

Thu, 30 Mar 2017 08:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/चंदौली
विज्ञापन
डेढ़गांवा में मड़हे में अबूझ हाल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदौली जिले के एक किसान के मड़हे में लगी आग ने उससे सबकुछ छीन लिया। खेती के साथ बकरी पालन करने वाले किसान के मड़हे में बीती रात आग लगने से 70 बकरियां झुलस कर मर गईं।  पीड़ित ने मड़हे में आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए  थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


डेढ़गांवा गांव निवासी शोहराब खान का पंपिंग सेट गांव के बगल टेकारी मौजा में है। यहां वह खेती बारी के साथ ही बकरी पालन भी करता है। बुधवार की रात वह अपनी बकरियों को मड़हे में बंद करके घर खाना खाने चल गया। आधी रात के बाद उसे किसी ने मड़हे में आग लगने की सूचना दी।

ग्रामीणों के सहयोग से पंपिंग सेट को चालूकर आग बुझाई गई। तब तक 70 बकरियां जलकर मर चुकी थीं। जबकि दर्जन भर छोटी बड़ी बकरियां झुलस गई थीं। पीड़ित के अनुसार आग से मड़ई में रखा छह बोरा सरसों, तीन बोरा मटर, पांच बोरा मंसूर, प्लास्टिक की पाइप, पट्टा और गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। इस बाबत सीओ चिरंजीवी मुखर्जी ने बताया कि घटना की जानकारी मिल चुकी है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सोहराब के घर अब तक तीन बार अगलगी की घटना हो चुकी है।

पहली घटना पिछले वर्ष अक्तूबर में हुई थी। इसमें शोहराब की भैंस जल गई थी। दूसरी अगलगी शोहराब के रोड पर स्थित दूकान में  हुई। इसमें सारा सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा तीन माह पहले उसकी मड़ई और दूकान में आग लगी थी। आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें