फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में 20 दिन में तीसरी बार 'बेपटरी' हुई ट्रेन, 7 डिब्बे पटरी से उतरे

Thu, 07 Sep 2017 08:00 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
  उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हावड़ा से जबलपुर जा रही शक्तिपुंज एक्सप्रेस 11448  अप गुरुवार की सुबह करीब 6.20 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  इसमें सात बोगियां पटरी से उतर गईं और कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घटनास्थल पर रेल पटरी कई स्थानों पर टूटी पाई गई।
विज्ञापन


सूचना पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बेपटरी हुई सातों बोगियों को अलग कर उनके  यात्रियों को अन्य बोगियों में बैठाकर एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। हादसे से कटनी-चोपन रेलमार्ग बाधित हो गया है और इससे छह सवारी गाड़ियों के साथ कुछ मालगाड़ियों  का परिचालन प्रभावित हुआ।

शुक्रवार तक रूट चालू हो पाने की उम्मीद जताई जा रही है। हादसे में तीन एसी, तीन जनरल और एक एसएलआर बोगियां पटरी से उतरीं हैं। इसमें कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। 
विज्ञापन


 ओबरा डैम रेलवे स्टेशन और फफराकुंड के बीच कड़िया गांव के समीप गुरुवार की सुबह 6.20 बजे हावड़ा जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस की सात बोगियां पटरी से उतर गईं। ट्रेन में कुल 20 बोगियां थीं। घटनास्थल पर 50 से 60 मीटर तर रेल पटरी कई स्थानों पर टूटी पाई गई है। 

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर 
वहीं, रेलवे ने धनबाद में डीरेल होने संबंधी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जो इस प्रकार हैं - 0326 2209880, 0326- 1072, रेलवे का नंबर 42 685
  Uttar Pradesh: Seven coaches of Howrah-Jabalpur-Shaktikunj Express derail near Obra; no injuries reported pic.twitter.com/ZXXrpDsQf7 — ANI UP (@ANINewsUP) September 7, 2017

20 दिनों में यूपी में हुआ ये तीसरा रेल हादसा

शक्तिपुंज एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

20 दिनों में यूपी में हुआ ये तीसरा रेल हादसा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में 19 अगस्त को मुज़फ्फरनगर के खतौली के पास बड़ा रेल हादसा हुआ था। कलिंग उत्कल एक्सप्रेस की 14 बोगियां पटरी से उतर गई थीं। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों अन्‍य घायल हो गए थे।

वहीं खतौली हादसे के पांच दिनों के भीतर 23 अगस्त को दूसरा हादसा हुआ था, जब आजमगढ़ से दिल्ली आ रही 12225 (अप) कैफियत एक्सप्रेस औरैया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

मानव रहित फाटक पर फंसे एक डंपर में ट्रेन के टकराने से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 74 लोग घायल हुए थे। ये  हादसा मंगलवार रात 2:50 बजे अछल्दा और पाता रेलवे स्टेशन के बीच हुआ था। 
विज्ञापन

कोयला सप्लाई हो सकती है प्रभावित

सोनभद्र में ओबरा डैम पार कड़िया गांव में हुआ रेल हादसा - फोटो : अमर उजाला
शक्तिपुंज एक्सप्रेस हादसे से कटनी-चोपन रेलमार्ग बाधित हो गया है। इससे इस रूट पर चलने वाली अप त्रिवेणी एक्सप्रेस, डाउन शक्ति पुंज एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, कटनी पैसेंजर, शक्तिनगर पैसेंजर, लिंक एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों सहित कई मालगाड़ियां भी प्रभावित हुई हैं।

मालगाड़ियों के प्रभावित होने से ओबरा परियोजना को कोयला सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है। डीआरएम धनबाद मंडल मनोज अखौरी ने बताया कि जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।  डीएम पीके उपाध्याय ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें