बीए की छात्रा की पिता तलाश रहे थे दूसरी शादी
- फोटो : demo pic
यूपी के आजमगढ़ जिले की एक लड़की की शादी ऐसे शख्स से कर दी गई जो मात्र आठवीं पास था। लड़की बीए सेकेंड ईयर में थी। इसी वर्ष मई में शादी हुई थी। शादी के बाद ऐसी ऐसी घटनाएं हुईं कि लड़की ने जिंदगी की जंग से हार मान ली।
उसने मंगलवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उसकी लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। घर वालों का कहना था कि धोखे से बीए में पढने वाली युवती की कक्षा आठ पास मंदबुद्धि युवक से शादी हो गई थी।
अपने पति की दशा देखने के बाद युवती परेशान रह रही थी। उसके पिता दूसरी शादी तलाश रहे थे। इसी बीच उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।