फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लालपुर में होगी 68वीं प्रादेशिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता, 18 मंडलों के 1500 खिलाड़ी आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
दो स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ी भी दिखाएंगे प्रतिभा, 4 से होगा आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। 68वीं प्रादेशिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता चार से आठ नवंबर तक लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में होगी। एथलेटिक्स की आठ स्पर्धाओं में प्रदेश के 18 मंडलों के 1500 खिलाड़ी खेलेंगे। दो स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में होगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। रेलवे स्टेशन पर आगंतुक बूथ बनाए जाएंगे ताकि खिलाड़ियों को स्टेशन पर ही पता चल जाए कि उन्हें कहां रुकना है। अलग-अलग जनपदों से 10 चयनकर्ता भी आ रहे हैं। ये अलग से ठहरेंगे। सह संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी अवध किशोर सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में खेली जाएगी। तैयारी पूरी कर ली गई। चार वर्ग की दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, गोला फेंक, भाला फेंक, हर्डल और पोलवाल्ट में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। कार्यक्रम संयोजक संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक राम शरण सिंह ने आयोजन समिति का गठन किया है। 20 प्रधानाचार्यों के नेतृत्व में आठ समितियां बनाई गई हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए समितियों का गठन किया गया है। निर्णायक और ऑफिशियल माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक होंगे। स्कोरिंग मैनुअल होगी या इलेक्ट्रॉनिक पर निर्णय बाकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें