फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 बच्चे और 210 महिलाओं समेत मिले 666 नए संक्रमित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर में एक दिन में सबसे ज्यादा मरीजों का नया रिकॉर्ड शुक्रवार को बन गया। सबसे ज्यादा 666 कोरोना संक्रमित मरीज शुक्रवार को मिले हैं। इसके साथ ही अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3662 पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को मिले 6239 सैंपल की रिपोर्ट में 666 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें एक साल से कम उम्र के पांच बच्चे भी शामिल है। शुक्रवार को हो कुल 52 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। जिसमें पहले से होम आइसोलेशन में रहे 49 मरीज और अस्पताल में भर्ती 3 मरीज शामिल है। बीएचयू समेत निजी अस्पतालों के डॉक्टर, पुलिसकर्मी, छात्र, सरकारी कर्मचारी, 39 जीटीसी में सेना के जवान सहित अन्य लोग भी संक्रमित हुए हैं।
बृहस्पतिवार को जहां 515 नए मरीज मिले थे वहीं शुक्रवार को मरीजों की संख्या बढ़कर 666 पहुंच गई। इसके साथ ही संक्रमण दर भी 9.27 से बढ़कर 10.67 प्रतिशत तक पहुंच गई। तीसरी लहर में मिले कुल 4068 मरीजों में अब तक 406 के स्वस्थ्य घोषित होने के बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 3662 है। सीएमओ ने बताया कि इस समय अस्पतालों में 14 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें