बीएचयू के परीक्षा नियंता कार्यालय में फॉर्म भर चुके सभी अभ्यर्थियों का कॉल लेटर तैयार किया जा रहा है। बीएचयू के सभी विभागों में अलग-अलग विषयों के लिए 1540 सीटों पर इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू और नेट स्कोर में मिले मार्क्स का फाइनल मेरिट बनाकर रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
बीएचयू के परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से प्रतिभागियों का कॉल लेटर बनवाकर बीएचयू ऑनलाइन पोर्टल पर अभ्यर्थियों की लॉगिन पर अपलोड कराया जाएगा। छात्रों से सवाल-जवाब करने वाले एक्सपर्ट की टीम तैयार की जा रही है।