फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आगमन के दौरान सपा के 64 नेताओं को किया नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले बृहस्पतिवार को सपा के 64 नेताओं को पुलिस ने नजरबंद किया। वहीं एक भाजपा नेता को भी नजरबंद किया गया। कई नेता मौके की नजाकत को भांपकर घर छोड़कर चले गए थे। प्रधानमंत्री जब तक एयरपोर्ट नहीं पहुंच गए तब तक इन नेताओं पर पुलिस की नजर रही।
विज्ञापन

सारनाथ स्थित तिलमापुर के भाजपा नेता नागेश्वर मिश्रा को नजरबंद किया गया। वहीं कांग्रेस के मनीष चौबे को उनके घर पर ही रोका गया। समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान प्रदेश सचिव मनीष यादव और सपा के पूर्व दक्षिणी विधानसभा मनोज यादव को भी नजरबंद किया। पुलिस के अनुसार सपा के 64 नेताओं को नजरबंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें