फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रुकवाया बाल विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम (एएचटीयू) ने सोमवार को जैतपुरा थाना अंतर्गत बघवा नाला क्षेत्र में छापेमारी कर 16 वर्षीय किशोरी का विवाह रुकवाया। इसके साथ ही लड़की और लड़का पक्ष को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। किशोरी के पिता ने पुलिस को लिख कर दिया कि वो बेटी के बालिग होने पर ही उसका विवाह करेंगे।
विज्ञापन

एएचटीयू प्रभारी हिमेंद्र सिंह ने बताया कि एक स्वयंसेवी संगठन से सूचना मिली थी कि बघवा नाला क्षेत्र में एक किशोरी का विवाह किया जा रहा है। इस सूचना पर बाल संरक्षण अधिकारी निरूपमा सिंह के साथ छापेमारी की गई। पता लगा कि बारात चौबेपुर के नईकोट जाल्हूपुर से आई थी और जिस लड़की का विवाह किया जा रहा था उसकी उम्र 16 वर्ष थी। दोनों पक्षों को समझाया गया तो वो मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें