फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम होते ही कबीरचौरा से लहुराबीर तक सड़क हो जाती है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अस्थायी दुकानदारों के अतिक्रमण और सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहनों के खड़े होने के कारण शाम होते ही कबीरचौरा से लहुराबीर तक सड़क पर जाम लग जाता है। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने का अभियान कई बार चलाया गया लेकिन सारी कवायद खानापूर्ति तक ही सीमित रही। नतीजतन, कबीरचौरा से लहुराबीर चौराहा के बीच भीषण जाम से जूझना राहगीरों की नीयत बन गया है।
विज्ञापन

लहुराबीर से कबीरचौरा होते हुए मैदागिन तक पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की आवाजाही रोजाना लगी रहती है मगर उन्हें जाम की समस्या और इसका स्थायी समाधान नहीं सूझता है। रोजाना शाम के समय लहुराबीर से कबीरचौरा मार्ग पर ठेला सहित अन्य अस्थायी दुकानों की संख्या बढ़ती जाती है। इनके इर्दगिर्द और स्थायी दुकानों के सामने बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन स्थिति को ज्यादा जटिल बना देते हैं जबकि पुलिस प्रत्येक चौराहा पर तैनात रहती है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के कारण सड़क पर जगह-जगह यातायात पुलिस के सिपाही और होमगार्ड के साथ ही थानों की पुलिस तैनात थी लेकिन सड़क के दोनों तरफ की पटरियों पर अतिक्रमण जस का तस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें