फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल उत्पादन क्षमता पर आईआईटी में होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में दो दिवसीय आयल टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ओटिएआई) के 73वें वार्षिक सम्मेलन का आयोजन 22-23 दिसंबर को किया जाएगा। केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. गोपाल त्रिपाठी ऑडिटोरियम में होने वाले सम्मेलन में तेल उत्पादन क्षमता सहित कई बिंदुओं पर वैज्ञानिक मंथन करेंगे। शुक्रवार को संयोजक प्रो. पीके मिश्रा और एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. आरके द्विवेदी ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

सम्मेलन के बारे में प्रो. पीके मिश्रा ने बताया कि तैलीय बीज तथा तेल आधारित उत्पादों में अभिनव तकनीकी द्वारा मूल्य वृद्धि विषयक संगोष्ठी का उद्घाटन आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन करेंगे। ओटिएआई के अध्यक्ष प्रो. आरके द्विवेदी ने बताया कि देश में सात बीज के तेल उपयोग में लाए जाते हैं, इनमें, मूंगफली, सरसों, सोयाबीन, सूरजमुखी, तिल, अलसी और अरंडी के तेल शामिल हैं। इसमें केवल मूंगफली, सरसों, सोयाबीन, सूरजमुखी और तिल का तेल ही खाने योग्य होता है।
आईआईटी बीएचयू में खुलेगा टेक्नो प्रो इनोवेशन सेंटर
आईआईटी बीएचयू में जापान की डिजाइन कंपनी टेक्नो प्रो की ओर से इनोवेशन सेंटर खोला जाएगा। इसके माध्यम से आईआईटी छात्रों को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, साइबर सिक्योरिटी, ड्रोन आदि क्षेत्रों में इनोवेशन के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। शुक्रवार को कंपनी के ग्लोबल बिजनेस स्ट्रैटजी हेड जयंत कुमार ने इसके लिए छात्र-छात्राओं से मुलाकात करने के साथ ही सेंटर के लिए जगह भी देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें