फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और स्कूल में खाना बनाते समय आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी/बड़ागांव। सिगरा और बड़ागांव थाना क्षेत्र में बुधवार को ट्रक और प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलिंडर में खाना बनाने के दौरान आग लग गई। आग लगने की वजह से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ लेकिन दोनों जगह काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन

सिगरा थाना अंतर्गत सिद्धगिरि बाग स्थित एक वाहन के शोरूम के समीप ट्रक में छोटे गैस सिलिंडर पर चालक और खलासी खाना बना रहे थे। इस दौरान अचानक सिलिंडर में आग लग गई। ट्रक चालक दिनेश राय उसे नीचे फेंक दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे शिक्षण संस्थान के बच्चों में भगदड़ मच गई। इसी बीच गुड़िया सिंह नामक युवती हिम्मत दिखाते हुए आगे आई और भीगा हुआ बोरा सिलेंडर पर डालकर आग बुझाई। चालक ने बताया कि वो नई दिल्ली से दोपहिया वाहन लेकर आया था।
उधर, बड़ागांव थाना अंतर्गत रसुलहां गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सुबह 10 बजे मिड डे मिल बनाते समय गैस सिलिंडर की पाइप में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। छात्र-छात्राएं और शिक्षक शोर मचाते हुए बाहर भागे। शोरगुल सुनकर गांव निवासी मनोज हिम्मत दिखाते हुए आगे आया और सिलिंडर का रेगुलेटर बंद कर पाइप को अलग कर आग पर काबू पाया। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें