फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल करने से रोकने पर हेरिटेज के मेडिकल छात्रों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार को परीक्षा में नकल करने से मना करने पर हेरिटेज मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। परीक्षा खत्म होने पर छात्रों ने शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के साथ मारपीट की और परीक्षा केंद्र में तोड़फोड़ की। इसमें कई शिक्षक और कर्मचारी चोटिल हो गए। पुलिस ने लाठी पटककर छात्रों को खदेड़ा। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में चल रही सेमेस्टर परीक्षा के तहत शनिवार को एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षा का अंतिम दिन था। अब तक नकल के आरोप में सात छात्रों को रस्टीकेट किया जा चुका है। इधर शनिवार को नकल करते एक छात्र को जब विश्वविद्यालय की टीम ने पकड़ा तो वह छत पर जाकर कूदने का प्रयास करने लगा। साथ ही चिट खा गया। इधर शाम को पांच बजे परीक्षा खत्म होने के बाद करीब 100 छात्रों ने वहां मौजूद शिक्षकों पर हमला बोल दिया। इस बारे में चीफ प्रॉक्टर प्रो. शंभूनाथ उपाध्याय ने बताया कि छात्रों ने शिक्षकों, कर्मचारियों से मारपीट के साथ संकाय में तोड़फोड़ की है। कई लोगों को चोट भी आई हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। फुटेज के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें