फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में खुलेगा साहित्य संकुल व गोरक्ष शोध पीठ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वाराणसी। काशी दौरे के दूसरे दिन रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्धजनों और साहित्यकारों से उनके घर जाकर मुलाकात की। इस दौरान उन्हें केंद्र की मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल का ब्यौरा दिया और उनसे भाजपा के लिए समर्थन मांगा। संपर्क फॉर समर्थन के दौरान प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री से समाज हित से जुड़े सुझाव भी रखे। मुख्यमंत्री ने सभी सुझावों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बौद्धिक वर्ग मौन रहता है। उन्होंने कहा कि इससे देश का नुकसान होता है। सीएम ने आह्वान किया कि बौद्धिक वर्ग मौन तोड़े और समाज के विकास और समृद्धि को नई दिशा प्रदान करे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साफ नीयत-सही विकास और एक साल-नई मिसाल पुस्तक भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
अधिवक्ता की दलील पर मुस्कुराए मुख्यमंत्री
दिन निकलने के साथ ही नदेसर कैंटोंमेंट रोड का नजारा बिल्कुल बदला था। यहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जा रही थी। सुबह 8.35 बजे हूटर बजाती हुई गाड़ियों के काफिले के बीच सफेद रंग की सफारी में भगवा वस्त्रधारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। वहां मौजूद लोगों द्वारा स्वागत के बाद वह वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम चौबे से मुखाबित हुए। हालचाल के बाद उन्होंने भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। अधिवक्ता ने कहा- आप हमारे समर्थन से ही दिल्ली और लखनऊ में हैं। इस पर मुख्यमंत्री मुस्कराए। इस दौरान मौजूद लोगों ने बनारसी सिल्क पर जरदोजी के काम से अन्नपूर्णा द्वारा भगवान शिव को भिक्षाटन के दृश्य का स्मृति चिह्न मुख्यमंत्री को भेंट की। इस दौरान वीरेंद्र नाथ शर्मा, अभय दीक्षित, आनंद शकर मिश्र, अवधेश पांडेय, पूजा श्रीवास्तव और अशोक उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें