फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बताएं पार्किंग की क्या है व्यवस्था नहीं तो दर्ज करेंगे मुकदमा0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पार्किंग संबंधी व्यवस्था क्या है। सड़क पर वाहन खड़ा करने के आरोप में क्यों न मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। यह नोटिस कैंट पुलिस की ओर से छावनी क्षेत्र के 15 होटलों को भेज कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। कहा गया है कि जहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं होगी उन होटलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कैंट राजीव रंजन उपाध्याय ने गुरुवार को बताया कि छावनी क्षेत्र के होटलों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण उनके सामने सड़क पर वाहन खड़े होते हैं। इस वजह से छावनी क्षेत्र में रोजाना जाम लगता है। समस्या के समाधान के लिए होटल संचालकों को नोटिस भेजकर उनके पार्किंग संबंधी इंतजाम के बारे में तीन दिन में जवाब मांगा गया है। इसके बाद पुलिस मौका मुआयना कर जिस भी होटल में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होगी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें