फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में अधिवक्ता की हत्या से नाराज अधिवक्ताओं का प्रदर्शन0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। इलाहाबाद में अधिवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव की हत्या के विरोध में गुरुवार को अधिवक्ताओं में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली। नाराज अधिवक्ताओं ने दीवानी कचहरी परिसर और डीएम पोर्टिको के नीचे प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने तय किया है कि इस संबंध में शुक्रवार को सेंट्रल बार सभागार में सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

इलाहाबाद में दिनदहाड़े सरेराह हुई अधिवक्ता की हत्या की जानकारी मिलते ही दीवानी कचहरी में मौजूद अधिवक्ता बनारस बार सभागार में एकत्र हुए और जुलूस निकाल कर जिला जज के पोर्टिको के नीचे पहुंचे। इस दौरान इलाहाबाद के पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी, 50 लाख की आर्थिक सहायता और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यांनद राय, विनोद शुक्ला, प्रशांत मिश्रा, सुजीत यादव, अखिलेश यादव, राजकुमार तिवारी, धनंजय शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद थे। उधर, सेंट्रल बार के महामंत्री संजय सिंह दाढ़ी और बनारस बार के महामंत्री रजनीश मिश्रा ने वारदात पर दुख जताते हुए कहा कि शुक्रवार को आयोजित बैठक में आगे की कार्रवाई पर अधिवक्ताओं साथियों की राय से निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें