फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों और उद्योग हित के लिए जारी रहेगा संघर्ष0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भारतीय मजदूर संघ का 34वां दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन रविवार को श्रमिकों और उद्योग हित के लिए सतत संघर्ष जारी रखने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। अधिवेशन में पांच महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित कर सरकार से आग्रह किया गया कि भारतीय मजदूर संघ से वार्ता कर मजदूरों की समस्याओं का समाधान किया जाए, अन्यथा आंदोलन के प्रथम चरण में सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए पांच जून को प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। इसके पश्चात भी सरकार ने मजदूरों की मांगो पर ध्यान नहीं दिया तो प्रदेश के 50 हजार श्रमिक 30 अक्तूबर को लखनऊ में विशाल रैली करेंगे।
विज्ञापन

अधिवेशन के प्रथम सत्र में संघ के अखिल भारतीय पदाधिकारी राम आशीष ने कहा कि मजदूरों को देश व प्रदेश के विकास में अपना योगदान करते हुए अपने हक की लड़ाई भी जारी रखें। समापन सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारी केसी मिश्र ने कहा कि सरकार को श्रमिकों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार ने कहा कि गरीबों को रोटी देना नहीं बल्कि रोटी कमाने लायक बनाने से गंगा स्नान से ज्यादा पुण्य मिलता है। अधिवेशन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनुपम राष्ट्रीय पदाधिकारी जगदीश्वर राव, केसी मिश्रा, पवन कुमार, बैजनाथ राय, देवनाथ, अख्तर हुसैन तथा जगदीश वाजपेयी, रामकृष्ण गुप्ता, डॉ. दूधनाथ, प्रेम सागर मिश्र, आशा सक्सेना, अभिनाश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें