फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने जगाई शिक्षा की अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें शामिल विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नारों और श्लोगन के जरिये शिक्षा का महत्व बताया। साथ ही अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों का हर हाल में स्कूलों में दाखिला कराएं और पढ़ने के लिए भेजें।
विज्ञापन

वीएन जीआईसी से डीएम राजेंद्र प्रसाद ने स्कूल चलो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर प्रथम , पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर, प्राथमिक विद्यालय प्रथम एवं द्वितीय, ब्लॉक संसाधन केंद्र ज्ञानपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय आदर्श और पूर्व माध्यमिक विद्यालय आदर्श ज्ञानपुर के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चे शामिल रहे। रैली पशु अस्पताल पहुंचकर समाप्त हुई। डीएम ने कहा कि अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत 6 से 14 वर्ग के समस्त बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। बच्चे और बच्चियो ने बैनर एवं तख्तियों पर लिखे नारे शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का तुम करो जतन। सबको शिक्षा सबको ज्ञान, बेटा बेटी एक समान। आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगें, पढ़ी लिखी जब माता होगी, घर की भाग्य विधाता होगी आदि से लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, सीएमओ डॉ. सतीश सिंह, बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, डीसी साक्षरता नीरज, बीईओ अरविंद पांडेय, केडी पांडेय, राजकुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें