फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया पर शिकंजा, साढे़ दस बीघा जमीन कराई मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोपीगंज थानाक्षेत्र के सारीपुर लोहराखास गांव में रविवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने एक बड़े भूमाफिया पर कार्रवाई की। दशकों से तालाब की जमीन पर अवैध तरीके से हुए कब्जे को हटाया गया। पैमाइश के बाद करीब साढ़े दस बीघा जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। प्रशासन ने खाली कराई गई जमीन को प्रधान के सुपुर्द दिया।
विज्ञापन

सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही भूमाफियाओं पर कार्रवाई करने के लिए एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया। करीब 10 माह का समय प्रशासन एवं टास्कफोर्स को सिर्फ अतिक्रमणकारियों एवं भू माफियाओं को चिन्हित करने में गुजर गया। गोपीगंज थाना क्षेत्र में भू माफिया चिन्हित अवध नारायण सिंह लोहराखास में तालाब की जमीन पर करीब साढ़े दस बीघा से अधिक जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा किए हैं। रविवार को दोपहर बाद एसडीएम ज्ञानपुर आशीष कुमार, सीओ ज्ञानपुर रामकरन, एसओ गोपीगंज सुनील कुमार वर्मा मयफोर्स सारीपुर लोहराखास गांव में पहुंचे। यहां तालाब की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। उक्त जमीन पर भूमाफिया ने गेहूं की फसल बोया था। प्रशासन की टीम ने ट्रैक्टर को बुलवाकर उक्त फसल को उखड़वा दिया। प्रशासन की टीम ने खाली कराई गई जमीन को ग्राम प्रधान के सुपुर्द किया। बताते चलें कि अवध नारायण सिंह के खिलाफ जमीन कब्जाने में पहले ही केस दर्ज किया गया है। उप जिलाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि भूमाफियाओं पर कार्रवाई की जा रही है। राजस्व विभाग की टीमें नोटिस जारी कर आगाह कर रही है, जो लोग अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं उन पर सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें