फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में 19 क्विंटल चावल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। नगर के वार्ड संख्या तीन स्थित एक लकड़ी की दुकान में गुरुवार को सुबह पुलिस और प्रशासनिक टीम ने छापेमारी कर कालाबाजारी के लिए रखा 19 क्विंटल सरकारी चावल बरामद किया। तहसीलदार भदोही ने अनाज को शांति देवी के कोटे को सुपुर्द कर दिया। साथ ही वार्ड संख्या तीन और वार्ड आठ स्थित कोटे की दुकान को सील कर मुकदमे के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शासन और प्रशासन की सख्ती के बाद भी गरीबों के राशन में घपलेबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन खाद्यान्न कोटे से सीधे बाजारों में बेच दिया जाता है। मुखबिर से प्रशासन को सूचना मिली कि बाईपास रोड पर बड़ी मात्रा में सरकारी अनाज कालाबाजारी के लिए रखा गया है। इस पर भदोही तहसीलदार रामजी और सुरियावां एसओ सत्येंद्र यादव ने वार्ड तीन निवासी मुरली पुत्र सुखराम के अशोक नगर स्थित लकड़ी की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान दुकान के अंदर 38 बोरियों में भरा 19 क्विंटल बरामद हुआ। तहसीलदार के साथ पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने जांच-पड़ताल की। तहसीलदार ने खाद्यान्न को शांति देवी के कोटे को सुपुर्द कर दिया। कहा कि उक्त सभी बोरियों को वह अपनी कस्टडी में रखें। सक्षम न्यायालय अधिकारी के मांगे जाने पर सुपुर्द किया जाएगा। तहसीलदार ने वार्ड संख्या तीन अशोक नगर के कोटेदार राजेंद्र प्रसाद मौर्य और वार्ड संख्या आठ जयप्रकाश नगर की मनीषा मौर्य पत्नी पप्पू मौर्य के कोटे की दुकान को सील कर दिया। पुलिस-प्रशासनिक की इस कार्रवाई से नगर में खलबली मच गई। तहसीलदार ने कहा कि कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें