फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम होते ही जश्न में डूबा जनपद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शाम होते ही पूराने साल को अलविदा कर नए साल का जश्न मनाने के लिए पूरा शहर डूब गया। शहर के कई होटलों में नए साल पर जश्न का मनाया गया। जहां देर रात तक लोगों ने डीजे की धुन पर डांस के साथ मस्ती की। रात के ठीक 12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर-हैप्पी न्यू ईयर के साथ पूरा शहर गूंज उठा। पटाखे की आवाज ने इस बात का एहसास करा दिया कि वर्ष 2017 की विदाई हो चुकी है और वर्ष 2018 का शुुुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन

गुजरते साल को अलविदा और नए साल के स्वागत को लेकर एक सप्ताह से तैयारी चल रही है। प्रमुख पर्यटन स्थलों के अलावा नगरों में भी जगह-जगह सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रविवार को रात 11 बजे से ही युवा वर्ग सड़कों पर आ गया, जैसे ही 12 बजे जगह-जगह आतिशबाजी शुरू हो गई। कड़ाके की ठंड के बाद भी कई स्थानों पर डीजे आदि का आयोजन भी किया गया था। युवा वर्ग गीतों पर जमकर थिरके और अपने तरीके से नया साल का स्वागत किया। ज्ञानपुर नगर के शीतल पाल तिराहा, पुरानी देहाती, दुर्गागंज तिराहे, गोपीगंज के बड़ा चौराहा, मिर्जापुर रोड, भदोही के अजीमुल्ला चौराहा, स्टेशन रोड, रजपुरा, नेशनल तिराहा समेत अन्य इलाकों में आकर्षक रंगोली सजाकर नए साल का स्वागत किया गया। नववर्ष की पूर्व संध्या पर कई स्थानों पर पार्टी आदि का आयोजन भी किया गया था। बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी का आनंद उठाया।नए साल का सभी ने अपने-अपने तरीके से स्वागत किया। कोई फोन कर अपने करीबियों को विश किया तो कोई मैसेज भेजकर बधाई दी। होटलों और क्लबों रात आठ बजे से ही पार्टी का दौर शुरू हो गया। जहां देर रात तक लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। इससे पहले रविवार को अपने सगे सबंधियों को गिफ्ट और बुके देने के लिए लोग खरीदारी में व्यस्त रहे। ज्ञानपुर शहरी क्षेत्र में खासकर फूलों की दुकानों पर गुलाब और बुके बनवाने के लिए लोगों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें