जौनपुर। शाम होते ही पूराने साल को अलविदा कर नए साल का जश्न मनाने के लिए पूरा शहर डूब गया। शहर के कई होटलों में नए साल पर जश्न का आयोजन किया गया। जहां देर रात तक लोगों ने डीजे की धुन पर डांस के साथ मस्ती की। रात के ठीक 12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर-हैप्पी न्यू ईयर के साथ पूरा शहर गूंज उठा। पटाखे की आवाज ने इस बात का एहसास करा दिया कि वर्ष 2017 की विदाई हो चुकी है और वर्ष 2018 का शुुुभारंभ हो गया है। होटलों और क्लबों रात आठ बजे से ही पार्टी का दौर शुरू हो गया। शहर के उत्सव मोटल में उत्सव पार्क बनाया था। जहां देर रात तक लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। इससे पहले रविवार को अपने सगे सबंधियों को गिफ्ट और बुके देने के लिए लोग खरीदारी में व्यस्त रहे। खासकर फूलों की दुकानों पर गुलाब और बुके बनवाने के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। शहर के पालिटेक्निक चौराहा, ओलंदगंज, बदलापुर पड़ाव, कचहरी रोड और गोमती नदी सद्भावना पुल पर देर रात तक लोग मस्ती करते देखे गए। उधर जेसीआई की ओर से नए साल पर जश्न का आयोजन बकिया गया। जहां देर रात तक संस्था से जुड़े पदाधिकारियों ने डांस कर नए साल का स्वागत किया और बीते साल 2017 को विदाई दी। एक जनवरी को सुबह शाही किले में लोगों की भीड़ उमड़ेगी इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर ली है। नए बच्चों के साथ शहर के लोग मौज मस्ती के लिए किला पर पहुंचते हैं। उधर 31 दिसंबर की देर रात तक पुलिस होटलों और क्लबों में आयोजित कार्यक्रमों में विशेष नजर रखे हुए थी।