फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के शंकर चुने गए चेतगंज वार्ड के पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम के वार्ड नंबर 28 चेतगंज से भाजपा के शंकर साहू पार्षद निर्वाचित हुए हैं। शंकर साहू को 1645 मिले और दूसरे स्थान पर रहीं कांग्रेस की अंकिता श्रीवास्तव को 1482 मत मिले। शंकर ने 163 मतों के अंतर से अंकिता को कराया। निर्वाचन अधिकारी ओपी राय ने गुरुवार को मतगणना के बाद जैसे ही परिणाम की घोषणा की, शंकर के समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन

चेतगंज वार्ड के पार्षद का चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव की मौत के कारण निरस्त कर दिया गया था। बाद में दोबारा चुनाव प्रक्रिया यहां शुरू कराई गई थी। 26 दिसंबर को नौ बूथों पर 4119 मतदाताओं ने मतदान किया था। गुरुवार को सुबह आठ बजे से जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में मतगणना शुरू हुई। लगभग 10 बजे नतीजे घोषित किए गए। सपा प्रत्याशी दीपू यादव तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 505, बसपा के अनिल को 308 और निर्दल मनीष मिश्रा को 152 मत मिलेे। वहीं, 27 मतदाताओं ने ईवीएम की नोटा बटन दबाई। निर्वाचित शंकर और उनके समर्थक परिणाम की घोषणा के बाद जमकर खुशियां मनाईं और मतदाताओं का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें