फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरला चौराहे पर छात्र बैठे धरने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू छात्र पर चोरी का आरोप लगाए जाने से खफा लाल बहादुर शास्त्री हास्टल के छात्र शुक्रवार की शाम धरने पर बैठ गए और चीफ प्राक्टर को बर्खास्त करने की मांग करने लगे। छात्रों का कहना है कि चीफ प्राक्टर प्रो. रोयना सिंह ने छात्र पर चोरी का न सिर्फ गलत आरोप लगाया बल्कि उसे लंका थाने भी भिजवा दिया। छात्रों का कहना है कि वो चीफ प्राक्टर के खिलाफ क्रमिक धरना प्रदर्शन करेंगे। छात्रों के धरना प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर प्राक्टोरियल बोर्ड के साथ ही लंका थाने की पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा चल रही है। शुक्रवार को दोपहर की पाली में हो रही परीक्षा के दौरान एक पर्यवेक्षक का मोबाइल चोरी हो गया। पर्यवेक्षक डॉ. शीतल राणा ने बीए द्वितीय वर्ष के छात्र आकाश कुमार पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा दिया। हालांकि बाद में मोबाइल तो मिल गया लेकिन मोबाइल से मेमोरी कार्ड गायब था। चीफ प्राक्टर ने आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे लंका थाने भिजवा दिया। पूछताछ के बाद जब छात्र हास्टल लौटा और उन्हें इसकी जानकारी हुई तक छात्र बिड़ला चौराहे पर धरने पर बैठ गए। छात्रों का कहना था कि चीफ प्राक्टर प्रो. रोयना सिंह ने छात्र पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर उसे लंका थाना भिजवा दिया। छात्रों ने इस पर भी सवाल उठाया कि परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक को भी मोबाइल परीक्षा कक्षा में ले जाना प्रतिबंधित है, फिर पर्यवेक्षक के खिलाफ इस मामले में कार्रवाई क्यों नहीं हुई। छात्र चीफ प्राक्टर को बर्खास्त करने की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल प्राक्टोरियल बोर्ड छात्रों को समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें