फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 578 को मिली नौकरी

Sat, 16 Jul 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
रोजगार मेला
विज्ञापन
विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर चौकाघाट राजकीय आईटीआई में शुक्रवार को लगे रोजगार मेले में युवाओं की भीड़ उमड़ी रही। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चले मेले में बनारस और आसपास के जिलों से आए 2492 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, जिसमें विभिन्न जगहों से आई 30 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 578 युवाओं का चयन अलग-अलग पदों पर किया।
विज्ञापन


सुबह से हो रही बारिश के बाद भी युवा रोजगार पाने के लिए बहुत उत्साहित दिखे। बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर ने मेले का उदघाटन करने के बाद कंपनियों की ओर से दिए जाने वाले रोजगार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रतिभागियों से भी बातचीत की। कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए ही कौशल विकास मिशन की शुरूआत की गई है।

समय-समय पर रोजगार के अवसर मुहैया कराने के साथ ही युवाओं को कौशल विकास के बारे में प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित खरे ने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मिशन के जिला समन्वयक प्रेमचंद्र पटेल, सहायक निदेशक सेवायोजन प्रभाशंकर शुक्ल, रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह, बीपीके राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य एसएन यादव, आरपी यादव, अमित, राहुल समेत कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें