फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Export: वाराणसी जिले से 565 करोड़ का हुआ निर्यात, अब 1365 करोड़ का लक्ष्य

Sat, 30 Jul 2022 06:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन, जिला उद्योग केंद्र एवं ईसीजीसी की ओर से शुक्रवार को नदेसर स्थित एक होटल में स्टेक होल्डर्स की बैठक हुई। जनपद से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए तैयार की गई जिला निर्यात हब कार्य योजना के संबंध में चर्चा हुई। 
विज्ञापन
जिला निर्यात हब कार्य योजना पर हुई चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन, जिला उद्योग केंद्र एवं ईसीजीसी की ओर से शुक्रवार को नदेसर स्थित एक होटल में स्टेक होल्डर्स की बैठक हुई। जनपद से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए तैयार की गई जिला निर्यात हब कार्य योजना के संबंध में चर्चा हुई। 
विज्ञापन


मुख्य वक्ता विदेश व्यापार वाराणसी के संयुक्त महानिदेशक अमित कुमार ने कहा कि योजना के माध्यम से जनपद को निर्यात हब बनाया जा रहा है। वर्तमान में 565 करोड़ का निर्यात हुआ है। वित्तीय वर्ष 2026-27 तक इसे 1365 करोड़ करने का लक्ष्य है। निर्यात वाली उत्पादों में जनपद की सिल्क, कालीन, दरी, हस्तशिल्प उत्पाद व पर्यटन शामिल है।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने निर्यातकों को अपनी समस्याओं एवं सुझावों को बताने को कहा। ताकि जिला निर्यात योजना में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए एक रोडमैप तैयार किया जा सके। पद्मश्री रजनीकांत ने कहा कि जनपद में निर्यात बढ़ाने के लिए जीआई उत्पादों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


उद्योग के संयुक्त आयुक्त उमेश सिंह ने कहा कि जिला निर्यात कार्य योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था होनी चाहिए। इस अवसर पर अमिताभ सिंह, अनिल अग्रवाल, जेपी मुद्रा, मोहन कुमार शर्मा, आरके चौधरी, राजेश भाटिया, लाल बिहारी यादव, वाईएस गर्ग, आलोक श्रीवास्तव मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें