कमिश्नरेट के अफसरों के अनुसार थाने का क्षेत्रफल, जनसंख्या और आपराधिक घटनाओं के अलावा उनको लेकर सक्रियता के साथ लिखापढ़ी में की गई पुलिस की कार्रवाई मुकदमा दर्ज होने के पीछे की वजह होती है। इस वर्ष लोकसभा चुनाव की वजह से निरोधात्मक कार्रवाई भी ज्यादा हुई। क्षेत्रफल के मामले में चौबेपुर थाना बड़ा है। महिला थाने में सबसे कम मुकदमे दर्ज होने की वजह यह है कि ज्यादातर महिलाएं कोई भी समस्या या शिकायत होने पर अपने घर के नजदीक के थाने जाती हैं। इस वजह से वहां फरियादी महिलाएं कम पहुंचती हैं।
शहर के बीच के थानों में मुकदमों की संख्या कम है। इस साल अब तक दशाश्वमेध थाने में 60, चौक थाने में 83, कोतवाली थाने में 90 और चेतगंज थाने में 129 मुकदमे ही दर्ज किए गए। वहीं, ग्रामीण इलाके के फूलपुर थाने में 220, रोहनिया थाने में 246, मिर्जामुराद थाने में 196, राजातालाब थाने में 170 170 और जंसा थाने में 169 मुकदमे दर्ज किए गए।