फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चॉकलेट लदे कंटेनर से 520 किलो गांजा बरामद, आंध्र प्रदेश से भदोही लाई जा रही थी खेप

Tue, 13 Jul 2021 07:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चंदौली जिले में एसटीएफ और बबुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को एक चॉकलेट लदे कंटेनर में छीपाकर रखा गया 520 किलो गांजा बरामद किया। इस दौरान दो तस्करों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपी गांजा की खेप को आंध्र प्रदेश से भदोही ले जा रहे थे। बरामद गांजा की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। मंगलवार को एएसपी दयाराम सरोज ने  गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी दी। 

विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि सूचना मिली कि तस्कर गांजा की खेप लेकर भदोही जाने की फिराक में हैं। कंटेनर में टॉफी व चॉकलेट के बीच छिपाकर गांजा रखा गया है। इस पर बबुरी थाने की पुलिस और एसटीएफ की टीम ने लेवा तिराहे के समीप घेराबंदी कर ली। थोड़ी देर बाद एक कंटेनर आता दिखा। इसे रोककर तलाशी ली गई तो टाफी-चाकलेट के पैकेटों के बीच में बोरी में छिपाकर रखा पांच क्विंटल 20 किलो 260 ग्राम गांजा बरामद किया गया। 

विज्ञापन

कंटेनर में सवार मुरादाबाद जनपद के कटहार थाना के करोला नगर निवासी मो. मुनाजिर व मनाठेर थाना के महमूदपुर माफी गांव के रहने वाले इमरान को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने जौनपुर के साई विहार कालोनी निवासी लियाकत अली, हरिवंश यादव, दीपक सिंह व अनुज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़े गये लोगों ने चारों आरोपितों के मोबाइल नंबर भी पुलिस को बता दिए हैं, जिन पर बात कर तस्करी की डील होती है। 

पुलिस को पूछताछ में बताया कि आंध्र प्रदेश से गांजा की खेप लेकर उड़ीसा, झारखंड और बिहार होते हुए चंदौली के रास्ते भदोही जाना था। पुलिस से बचने के लिए हाईवे की बजाए लेवा-इलिया रोड को चुना था। एएसपी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। तस्करों की ओर से बताए गए आरोपितों की धर-पकड़ का भी प्रयास किया जाएगा। ताकि मादक पदार्थों की तस्करी के रैकेट को तोड़ा जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें