फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 प्वाइंट रोस्टर के खिलाफ छात्रों ने बंद कराईं कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सामान्य वर्ग के छात्रों ने 200 प्वाइंट रोस्टर के विरोध में मार्च निकाला। छात्रों ने कुछ समय के लिए कक्षाओं को भी बंद कराया। शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर छात्रों ने सत्याग्रह यात्रा निकाली और केंद्र सरकार द्वारा विश्वविद्यालय को इकाई मानकर लाए गए अध्यादेश का विरोध किया। छात्रों की सत्याग्रह यात्रा काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर महिला महाविद्यालय चौराहे तक निकली। भारी संख्या में छात्रों ने तुष्टीकरण की राजनीति बंद करने का आरोप लगाते हुए 200 प्वाइंट रोस्टर को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को बीएचयू स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर से छात्रों ने केें द्र सरकार से अध्यादेश वापस लाने का नारा लगाते हुए महिला महाविद्यालय चौराहे तक मार्च किया। सामान्य छात्र संघर्ष मोर्चा की तरफ से निकाली गई सत्याग्रह यात्रा में छात्र 200 प्वाइंट रोस्टर का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा विभाग को इकाई मानकर शैक्षणिक नियुक्ति करने के निर्णय को लागू करने की मांग कर रहे थे।
कला संकाय पहुंचे छात्रों ने रोस्टर के विरोध में शिक्षक और छात्रों से कक्षाएं बद करने का अनुरोध किया। इसके उपरांत छात्रों का दल सामाजिक विज्ञान संकाय, विधि संकाय और संस्कृत विज्ञान संकाय पहुंचा और कक्षाओं को बंद करने का आह्वान किया। सामान्य छात्र संघर्ष मोर्चा ने अध्यादेश की आलोचना की और इसे वापस लेने की मांग की। छात्रों द्वारा केंद्र सरकार को चेतावनी भी दी गई कि अगर यह अध्यादेश वापस नहीं किया जाता है तो आचार संहिता खत्म होने के बाद मोर्चा एक बार फिर आंदोलन करने को विवश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें